मुलुंड वेस्ट में सड़क पर मेट्राे ब्रिज का स्लैब गिरने से हड़कंप

    16-Feb-2026
Total Views |

bridge 
 
 
मुलुंड वेस्ट क्षेत्र में एलबीएस राेड पर मेट्राे ब्रिज का स्लैब गिरने से 1 व्यक्ति की माैत हाे गई और कई अन्य घायल हाे गए.यह घटना भीड़ रहते समय हुई, जिससे हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार, मुलुंड वेस्ट में एलबीएस राेड पर मेट्राे ब्रिज का काम चल रहा है. शनिवार दाेपहर करीब 12.20 बजे स्लैब का एक टुकड़ा अचानक सड़क से गुजर रहे एक ऑटाे और एक कार पर गिर गया. इसमें ऑटाे और कार में सवार 3-4 लाेग घायल हाे गए. घायलाें काे तुरंत नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दाैरान एक घायल की माैत हाे गई. मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हाे पाई थी. गंभीर बात यह है कि जब इस जगह पर ब्रिज का काम चल रहा था, तब भी बैरिकेड्स नहीं लगाए गए थे और न ही सुरक्षात्मक कदम उठाए गए थे, इसलिए इस मामले में कड़ा गुस्सा जताया जा रहा है.
 
स्लैब गिरने की घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्राे अथाॅरिटी के स्टाफ और संबंधित विभाग के कर्मचारी एम्बुलेंस के साथ माैके पर पहुंचे. उन्हाेंने ट्रैफिक काे डायवर्ट किया. सड़क पर पड़े मलबे काे हटाया गया. फिलहाल इस हादसे की असली वजह की जांच चल रही है. गाैरतलब है कि मुलुंड में लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस राेड) राेड पर पिछले कई महीनाें से मेट्राे लाइन का काम चल रहा है.ऐसे में हर दिन बड़े गर्डर और स्लैब काे ऊपर-नीचे करने का काम चल रहा है. इस सिलसिले में हुए हादसे की वजह से चिंता जताई जा रही है.