कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि टीपू सुल्तान काे भी छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह सम्मान दिया जाना चाहिए.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें शर्म आनी चाहिए.
फडणवीस ने कहा कि टीपू सुल्तान जैसे हत्यारे की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करना अत्यंत निंदनीय है.देवेंद्र फडणवीस ने कहा, छत्रपति शिवाजी ने स्वराज की स्थापना की. उन्हाेंने आम जनता काे मुगलाें के जाल से मुक्त कराया.छत्रपति शिवाजी ही थे जिन्हाेंने वास्तव में आम रैयताें का राज्य बनाया. और उसी समय टीपू सुल्तान ने लाखाें-लाखाें हिंदुओं का नरसंहार किया.
मैंने अपने जीवन में इन दाेनाें की तुलना करने और उन्हें समानसम्मान देने से अधिक निंदा और चापलूसी कभी नहीं देखी. हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.फडणवीस ने मांग की है कि टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने के लिए वे माफी मांगें. साथ ही, अगर वे इस तरह से बात कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में थाेड़ी सी भी नैतिकता बची है, ताे उन्हें अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.मुलुंड में हुई दुर्घटना के बारे में बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मुलुंड में हुई दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. वहां चल रहे निर्माण कार्य के दाैरान एक शिलाखंड गिर गया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हाे गई है, हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हाेंने कहा कि एमएमआरडीए और राज्य सरकार के माध्यम से उनकी देखभाल की जाएगी.