बुजुर्गाें काे ठगने वाले शातिर अपराधी काे पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया

    16-Feb-2026
Total Views |
 

crime 
 
बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषाें काे पुलिस हाेने का झांसा देकर उनके साेने के गहने हाथ की सफाई से उड़ाने वाले एक कुख्यात ईरानी अपराधी काे क्राइम ब्रांच (यूनिट-2) की टीम ने ठाणे जिले के अंबिवली से धर दबाेचा है.पकड़े गए आराेपी की पहचान माेहम्मद सैय्यद कंबर अली (उम्र-40 वर्ष, निवासी इरानी बस्ती, अंबिवली, ठाणे) के रूप में हुई है. 13 फरवरी काे पुलिस ने जाल बिछाकर उसे उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया.पुलिस के अनुसार, आराेपी और उसके साथी सड़क पर चलते बुजुर्गाें काे निशाना बनाते थे.
वे खुद काे पुलिस अधिकारी बताते और आगे चेकिंग चल रही है, या चाेरी की घटना हुई है कहकर बुजुर्गाें काे गहने उतारकर कागज में लपेटने का नाटक करते थे.
 
इसी दाैरान वे असली गहने बदलकर नकली गहने या पत्थर थमा देते थे. पुलिस टीम ने करीब 100 से 120 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आराेपी के ठिकाने की पुष्टि की. जब पुलिस टीम अंबिवली की इरानी बस्ती में आराेपी काे पकड़ने पहुंची, ताे वहां उसके रिश्तेदाराें और स्थानीय लाेगाें ने पुलिस का रास्ता राेककर बाधा डालने की काेशिश की. हालांकि, टीम ने साहस दिखाते हुए आराेपी काे सुरक्षित रूप से वहां से निकाल लिया.कई थानाें में मामले दर्ज आराेपी के खिलाफ वर्तमान में हिंजवड़ी और देहूराेड पुलिस स्टेशनाें में धाेखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे, सह आयुक्त शशिकांत महावरकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियाें के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अरविंद पवार और उनकी टीम द्वारा की गई.