सभी भारतीयाें के लिए गर्व का विषय रहे भारतीय संविधान की संकल्पना पर आधारित उद्यान का निर्माण पुणे मनपा के उद्यान विभाग की ओर से किया जाएगा.उपमहापाैर परशुराम वाड़ेकर की इस संकल्पना काे मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया है.मनपा के स्थापना दिवस के अवसर पर संभाजी उद्यान में आयाेजित पुष्प, फल और सब्जी प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार काे उपमहापाैर परशुराम वाड़ेकर के हाथाें हुआ. इस अवसर पर सभागृह नेता गणेश बिड़कर, मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम, अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी., ओमप्रकाश दिवटे, उद्यान विभाग के प्रमुख अशाेक घाेरपड़े सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे.
संपूर्ण देश का संचालन सुचारु रूप से करने वाले संविधान की जानकारी सभी नागरिकाें काे, विशेष रूप से देश के भविष्य माने जाने वाले विद्यार्थी वर्ग काे हाे, संविधान के मूल्य, नागरिकाें से अपेक्षाएं, कर्तव्य और अधिकाराें की जानकारी मिले, इस उद्देश्य से इस उद्यान का निर्माण किया जाएगा. सभी दलाें के नगरसेवक इस प्रस्ताव काे स्वीकृति देंगे और इस परियाेजना के लिए निधि की काेई कमी नहीं हाेने दी जाएगी, ऐसा आश्वासन भी वाडेकर ने दिया.इसी कार्यक्रम में मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम ने संविधान उद्यान के निर्माण के लिए दाे दिनाें में उद्यान विभाग के प्रमुख अशाेक घाेरपड़े के साथ निरीक्षण कर स्थान निर्धारित करने की घाेषणा भी की.