एराेबिक्स में मस्ती के साथ िफटनेस का गहरा राज

    16-Feb-2026
Total Views |
 
 

Health 
एराेबिक्स उस व्यायाम काे कहते हैं, जाे आपके मसल्स, हार्ट और लंग्स से ज्यादा मेहनत करवाए. अगर आपकी कमर और उसके आसपास ैट इकट्ठा हाे रहा है, जिससे आप मुक्ति चाहते हैं ताे एराेबिक एक्सरसाइज आपके लिए काी ायदेमंद साबित हाे सकती है. यह न आपकाे उबाएगी, न ही ज्यादा थकान का एहसास कराएगी, बल्कि िफटनेस का भरपूर अहसास भी कराएगी. बस अपने म्यूजिक सिस्टम पर अपना पसंदीदा गाना लगाएं और शुरू हाे जाएं. एराेबिक्स ताे हर काेई कर सकता है, मग हर बाॅडी की जरूरत के मुताबिक उसे एक्सरसाइज कराई जाती है. यानी जिन्हें माेटापा घटाना है उनके लिए अलग एक्सरसाइज है, जिन्हें हाइट बढ़ानी है, उनके लिए अलग और जाे किसी बीमारी से ग्रस्त है, उनकी एक्सरसाइज अलग है.ट्रेडिशनल फ्लाेर एराेबिक्स इसमें कुछ निश्चित मूवमेंट्स हाेते हैं, जाे एक खास संगीत पर आपकाे आगे और पीछे की ओर ले जाते हैं. उन मूव्स काे हाई इम्पैक्ट यानी कम असरदार मूवमेंट कहा जाता है.
 
जिस मूवमेंट में दाेनाें पैर एक साथ जमीन से अपना संपर्क छाेड़ते हैं, उसे हाई इम्पैक्ट मूवमेंट कहा जाता है और जिसमें एक बार में एक ही पैर जमीन से अपना संपर्क छाेड़ता है, उसे लाे इम्पैक्टमूवमेंट कहा जाता है. इनका एराेबिक्स में काी महत्व है.स्टेप एराेबिक्स ये सबसे लाेकप्रिय कार्डियाे एक्सरसाइज में से एक है. दरअसल ये एक्सरसाइज टांगाें और हिप्स के लिए ायदेमंद हाेती है डांस एराेबिक्स इस तरह की एराेबिक्स क्लास में कई तरह की नृत्य शैलियाें के डांस स्टैप्स का इस्तेमाल किया जाता है. खासताैर से इसमें सालसा, जैज, हिप हाॅप और जुंबा शैलियां शामिल हाेती हैं, जाे कैलाेरी बर्न करने के साथ-साथ लाेगाें में उत्साह पैदा करती हैं.इससे आपके शरीर में लचीलापन भी आता है.कार्डियाे किक बाॅक्सिंग इसमें बाॅक्सिंग, मार्शल आर्ट और ट्रेडिशनल एराेबिक्स काे काी तीव्रता वाली कार्डियाे एक्सरसाइज के साथ मिला कर किया जाता है.