केंद्रीय मंत्री पीयूष गाेयल ने शनिवार, 14 फरवरी काे विपक्ष के नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय आर्थिक नीतियाें की समझ पर सवाल उठाते हुए उनकी आलाेचना की और उनके बयानाें काे भ्रामक बताया. एक सभा काे संबाेधित करते हुए पीयूष गाेयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझाैते और माैजूदा व्यापार ढांचे का बचाव किया और कहा कि भारत में कपास की क्षमता और मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हाेने की संभावना है.अपने संबाेधन में गाेयल ने कहा, आज तक मुझे यह समझ नहीं आया है कि राहुल गांधी जैसे मूर्ख व्यक्ति काे विपक्ष का नेता कैसे नियुक्त किया गया है.
केंद्रीय मंत्री ने तीखी आलाेचना करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी यह समझने में असमर्थ है कि अर्थशास्त्र की काेई समझ न रखने वाला, झूठ, छल और ट्वीट करने वाले बयानाें के अलावा कुछ भी न देने वाला व्यक्ति सच्चाई से हजाराें मील दूर है. उनके ये बयान ऐसे समय आए हैं जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री माेदी और उनकी सरकार पर भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझाैते में टैरिफ प्रावधानाें काे लेकर देश काे गुमराह करने का आराेप लगाया है, और कहा है कि इस समझाैते से भारत के कपास किसानाें और कपड़ा निर्यातकाें पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. गांधी ने कहा कि जहां भारतीय वस्त्राें पर संयुक्त राज्य अमेरिका में 18 प्रतिशत टैरिफ लगता