साेलापुर मंडल में 70वां रेलवे सप्ताह समाराेह संपन्न

    16-Feb-2026
Total Views |
 

Railway 
 
मध्य रेल के साेलापुर मंडल द्वारा 13 फरवरी 2026 काे सिद्धेश्वर रेलवे अधिकारी क्लब सभागार में 70वाँ रेलवे सप्ताह 2025 समाराेह हर्षाेल्लास के साथ आयाेजित किया गया. इस गाैरवशाली अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) डाॅ. सुजीत मिश्रा ने साेलापुर मंडल की प्रगति और सुरक्षा में उत्कृष्ट याेगदान देने वाले अधिकारियाें व कर्मचारियाें काे रेल सेवा पुरस्कार 2025 से नवाजा. समाराेह के दाैरान विभिन्न विभागाें के 30 जुझारू रेलकर्मियाें काे उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.पुरस्कार प्राप्त करने वालाें में लेखा विभाग से अमित कुमार और सामान्य प्रशासन से याेगेश कुमार शामिल रहे. सिविल इंजीनियरिंग विभाग से फुलचंद लक्ष्मण, रवि कुमार राजपाल सिंह, राहुल कृष्ण शिंदे, बालाजी बाबर, लक्ष्मण सारंगधर रांदिवे, विकासमहादेव राठाेड़, ओम प्रकाश बिजारणिया और राजकुमार प्रसाद काे सम्मानित किया गया.
 
वहीं वाणिज्य विभाग से काले आनंद महादेव व माेबिन आई शेख और मैकेनिकल विभाग से मल्लिकार्जुन हुंचप्पा व चिंतामणि माेगे काे पुरस्कृत किया गया.विद्युत विभाग से मलप्पा अछीगर, एस.एच. मुलामनी, आर.डी. कुलकर्णी, प्रमाेद नरटवाडेकर और एंडेला महेश बाबू ने पुरस्कार प्राप्त किए. चिकित्सा विभाग से शिवेंद्र प्रताप सिंह, परिचालन विभाग से ठाकुर मुकेश कुमार, सुनील कुमार सुमन, अनिकेत सिंह व दीन बंधु, और कार्मिक विभाग से समाधान भारत काेली काे सम्मानित किया गया. सुरक्षा विभाग से रितेश कुंभार, सिग्नल एवं दूरसंचार से राशिद हमीद शेख व सुहास माने, सुरक्षा (सेफ्टी) विभाग से दुर्गाचरण नागले और भंडार विभाग से अश्विनी राणा काे उनके विशिष्ट कार्याें के लिए सराहना मिली.
 
व्यक्तिगत पुरस्काराें के साथ-साथ मंडल के 9 सर्वश्रेष्ठ डिपाे काे उनकी कार्यकुशलता के लिए दक्षता शील्ड प्रदान की गई. विजेताओं में वाणिज्यिक क्षेत्र में आईओसीएल साइडिंग (पाकनी), परिचालन में वाडी यार्ड और वाशिम्बे स्टेशन, सी एंड डब्ल्यू डिपाे (साेलापुर), क्रू लाॅबी (साेलापुर), रेलवे अस्पताल (वाडी), विद्युत रखरखाव (साेलापुर), टीआरडी डिपाे (केत्तूर) और टेली डिपाे (साेलापुर) शामिल रहे. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अंशुमाली कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे. डाॅ.सुजीत मिश्रा ने कहा कि यह पुरस्कार रेलकर्मियाें की निष्ठा और यात्रियाें काे उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है.