साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड काे 7 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली. साथ अफ्रीका की जीत में कप्तान एडेन माक्ररम ने शानदार पारी खेली. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पांचवीं बार आमने सामने थीं. साउथ अफ्रीका ने कीवियाें के खिलाफ पांचाें मैच जीते. साउथ अफ्रीका के 3 मैचाें में 6 अंक हाे गए हैं और वह अपने ग्रुप में पाॅइंट टेबल में टाॅप पर अपनी स्थिति मजबूत कर चुका है.साउथ अफ्रीका ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में जगह पक्की कर ली. एडेन माक्ररम की कप्तानी वाली टीम ने न्यूजीलैंड काे सात विकेट से हराकर अगले दाैर में जगह बनाई. माक्ररम ने अकेले अपने दम पर टीम काे जीत दिलाई.उन्हाेंंने 44 गेंदाें पर नाबाद 86 रन बनाए जिसमें 8 चाैके और 4 छक्के शामिल थे. इस जीत से साउथ अफ्रीका के 3 मैचाें में छह अंक हाे गए हैं और वह ग्रुप डी के पाॅइंट टेबल में टाॅप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.
साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट 1.477 है. इस ग्रुप में 4 अंक लेकर न्यूजीलैंड दूसरे और दाे अंकाें के साथ यूएई तीसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड काे लगातार पांचवीं बार हराया. साउथ अफ्रीकी टीम वर्चुअली अंतिम 8 में पहुंच गई है अभी इसका ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है.मार्काे यानसन (40/4) की अगुवाई में गेंदबाजाें के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान एडेन मारक्रम की आक्रामक बल्लेबाजी सेदक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड काे 17 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली. न्यूजीलैंड काे सात विकेट पर 175 रन पर राेकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मारक्रम ने 44 गेंद की पारी में छह चाैके और चार छक्काें की मदद से नाबाद 86 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्हाेंने क्विंटन डिकाॅक (14 गेंद में 20) के साथ 28 गेंद में 62 और रेयान रिकल्टन के साथ 18 गेंद में 40 रन की साझेदारी कर शुरुआती आठ ओवर के अंदर टीम के रनाें का शतक पूरा कर मैच पर पूरी तरह से दबदबा कायम कर दिया था.