महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयाें में हर-हर महादेव गूंजा

    16-Feb-2026
Total Views |
 
 

shiva 
देशभर में रविवार काे महाशिवरात्रि की धूम रही. राज्याें के शिवालयाें में हर-हर महादेव से आकाश गूंजा. वहीं काशी तथा उज्जैन में महाकाल के दर्शन हेतु कई किलाेमीटर तक लाेगाें की कतारें लगी रहीं. महाराष्ट्र के मंदिराें में सुबह से श्रदलु दर्शन हेतु उमड़े.यूपी के काशी में रात्रि 3 बजे से ही लाेग लाइन में लग गए थे. महाकालेश्वर मंदिर में 10 लाख लाेगाें काे दर्शन किए.अजमेर के शिवमंदिर में 11 हजार लीटर ठंडई का वितरण किया गया. हिमाचल के बैजनाथ मंदिर में तांता लगा रहा, गुजरात में पालकी यात्रा भी निकाली गई. 12 ज्याेतिर्लिंग समेत सभी राज्याें के शिवालयाें में दर्शन-पूजा के लिए भ्नताें की भीड़ उमड़ी. वहीं दूसरी तरफ महाकालेश्वर ने 11 फुट का सेहरा पहना ताे वहीं रतलाम में कैलाश महादेव का 11 लाख के नाेटाें से शृंगार किया गया, जाे भ्नताें काे लुभा रही थी. आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं.
 
महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लाेगाें ने दर्शन पूजा किया. महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे से खाेल दिए गए थे. देर शात तक 3 बजे तक 7.30 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे. 16 फरवरी काे दाेपहर 12 बजे साल में एक बार हाेने वाली भस्म आरती भी हाेगी. महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए थे. 100 किलाे आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलाे देसी फूल से बना 11 फुट का सेहरा बनाया गया. मध्यप्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर काे रात 3 बजे से दर्शन के लिए खाेला गया था. यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया गया. एमपी के रतलाम में बने गढ़ कैलाश महादेव मंदिर में 11 लाख रुपए के नाेटाें से भगवान का शृंगार और सजावट की गई है. 10 के सिक्काें से ताेरण बनाए गए थे. वहीं, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई. 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया. यहां रात से भक्ताें की लंबी-लंबी लाइन लगी थी. झारखंड के देवघर में बाबाधाम मंदिर में शनिवार काे पंचशूलाें की विशेष पूजा हुई.