एमआईटी में 15वीं भारतीय छात्र संसद शनिवार से
एमआईटी यूनिवर्सिटी के डॉ. आर.एम. चिटणीस ने पत्रकार-वार्ता में दी जानकारी
राजनीति, समाजसेवा, मीडिया और उद्योगों से जुड़े गणमान्य करेंगे विचार विमर्श
17-Feb-2026
Total Views |
कोथरुड, 16 फरवरी (आ. प्र.) एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 15वीं भारतीय छात्र संसद 21 से 23 फरवरी तक होगी. कोथरूड स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के विवेकानंद सभामंडप में इसका आयोजन किया गया है. यह जानकारी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आर. एम. चिटणीस ने सोमवार (16 फरवरी) को एक पत्रकार वार्ता में दी. इस मौके पर यूनिवर्सिटी के सीएओ डॉ. प्रसाद खांडेकर, एसओजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परिमल माया सुधाकर, प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. अभिजीत ढेरे और विद्यार्थी प्रतिनिधी मौजूद थे. छात्र संसद के उद्घाटन तथा समापन समारोह के अलावा चार सत्रों का आयोजन किया गया है. जिसमें, लोकतंत्र, नेतृत्व, प्रशासन और लोक नीती जैसे विषय होंगे. यूनिवर्सिटी के 100 क्लास रूम में 3 दिनों में कुल 400 विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. साथ ही हर क्लास में 5-5 छात्रों को बोलने का मौका दिया जाएगा. छात्र संसद के दौरान वादविवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है.इस साल एमआयटी डब्ल्यूपीयू के कैम्पस में पृथ्वी ग्लोब से लेकर चाणक्य बिल्डिंग तक पवेलियन का नया कॉन्सेप्ट लाया जा रहा है. इस एक्जीबिजन में पिछले 75 सालों में हुई तरक्की का ग्राफ और रिव्यू दिखाया जाएगा. यह एक्जीबिजन यूनिवर्सिटी के अलग अलग स्कूलों और डिपार्टमेंट के जरिए दिखाई जाएगा.