एटीएस द्वारा महाराष्ट्र में 21 स्थानाें पर छापे

    17-Feb-2026
Total Views |
 

ATS 
 
महाराष्ट्र आतंकवाद विराेधी दस्ते एटीएस द्वारा रविवार काे राज्य में 21 स्थानाें पर एकसाथ छापेमारी की कार्रवाई कर 12 लाेगाें काे हिरासत में लिया है. खुफिया जानकारी के मद्देनजर आतंकी गतिविधियाें काे लेकर यवतमाल तथा अहिल्यानगर (अहमदनगर) में ताबड़ताेड़ कार्रवाई हुई. इस कार्रवाई में 20 से अधिक एटीएस टीमाें ने आधीरात काे ए्नशन शुरू किया, जाे समाचार लिखे जाने तक जारी रहा. यवतमाल में 14 तथा अहिल्यानगर (अहमदनगर) में 7 स्थानाें पर छापे से सनसनी फैल गई.एटीएस ने इनके ठिकानाें से कई अहम दस्तावेज जब्त किए. इसके अलावा संदिग्ध वस्तुएं भी मिलीं. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार एटीएस काे खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ युवाओं काे आतंकी संगठनाें से संपर्क करके सक्रिय करने की काेशिश की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने आधी रात के आसपास शुरू किए गए छापाें में दाेनाें जिलाें में 20 से अधिक स्थानाें की तलाशी ली और एक दर्जन से अधिक संदिग्धाें काे हिरासत में लिया है.
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में युवाओं के कट्टरपंथीकरण के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एटीएस ने जिला पुलिस टीम के साथ मिलकर यवतमाल के पुसाद और उमरखेड़ शहराें में अभियान चलाया.अधिकारी ने बताया कि संदिग्धाें से जुड़े घराें, कार्यालयाें और अन्य स्थानाें सहित 14 जगहाें पर तलाशी अभियान चलाई है.टीमाें ने आपत्तिजनक दस्तावेज, माेबाइल फाेन, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण जब्त किए हैं और पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संदिग्धाें से पूछताछ की जा रही है और अभी तक किसी काे गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्हाेंने आगे कहा कि इस अभियान के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियाें और कर्मचारियाें काे तैनात कया गया है. अधिकारी ने आगे बताया कि मध्य महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में सात स्थानाें पर इसी तरह की छापेमारी की गई और पुलिस ने संदिग्धाें से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.