कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान विवाद में भाजपा की आलाेचना काे सिरे से खारिज कर दिया है. उन्हाेंने कहा, भाजपा काे हमें छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में नहीं सिखाना चाहिए. हर बात में जाति और धर्म काे घसीटना भाजपा की पुरानी रणनीति है.इसी रणनीति के तहत वे मेरे बयान काे हिंदू-मुस्लिम रंग दे रहे हैं. वे मुझसे माफी की मांग इसलिए कर रहे हैं क्याेंकि वे माफी मांगने वालाें की पार्टी से हैं. हर्षवर्धन सपकाल ने कथित ताैर पर टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की थी. इस तुलना के कारण भाजपा ने उनकी आलाेचना की है और माफी मांगने की मांग की है. रविवार काे वर्धा में पत्रकाराें से बातचीत के दाैरान सपकाल ने भाजपा पर पलटवार किया. उन्हाेंने कहा, हमें भाजपा से छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में सीखने की जरूरत नहीं है. मैं अत्यंत विनम्रता और उतने ही आत्मसम्मान के साथ कहता हूकि हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र का गाैरव हैं.
उनका शाैर्य अद्वितीय है. उनके शाैर्य के कारण ही हिंदवी स्वराज्य की स्थापना हुई. उनके स्वराज्य की प्रेरणा सीधे हमारे संविधान में निहित है.पत्रकाराें ने कार्यालय में महान हस्तियाें, विशेषकर शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तस्वीरें लगाने की मांग के संबंध में मुझसे सवाल किया. मैंने इस पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने स्वराज्य का विचार दिया और टीपू सुल्तान ने उनके आदर्श काे अपनाया. उन्हाेंने इसी आदर्श के अनुसार अंग्रेजाें के खिलाफ लड़ाई लड़ी.मैंने इस संबंध में बात की थी. लेकिन मेरे मूल बयान काे दरकिनार करते हुए जाे बयान दिया जा रहा है, वह भाजपा की शरारत है.
भाजपा के घाेषणापत्र में टीपू सुल्तान की तस्वीर हर्षवर्धन सपकाल ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने नगर निगम चुनावाें में टीपू सुल्तान की तस्वीर का इस्तेमाल किया. भाजपा चुनावाें में टीपू सुल्तान का इस्तेमाल करती है. उनके नगर निगम चुनाव घाेषणापत्र में टीपू सुल्तान की तस्वीर थी. मेरी तस्वीर जलाने के बजाय, उन्हें सावरकर के उस बयान का विराेध करना चाहिए जिसमें उन्हाेंने कहा था कि शिवाजी महाराज काे आकर जमीन पर बैठना चाहिए और अपनी टांग ताेड़ लेनी चाहिए.क्या भाजपा उनकी प्रतिमा जलाने जा रही है? महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह काेश्यारी ने शिवाजी महाराज के बारे में बहुत ही विकृत बयान दिया था.ताे क्या भाजपा उनकी प्रतिमा भी जलाने जा रही है?, उन्हाेंने इस संबंध में यह सवाल उठाया.