किशाेरी पेडणेकर मुंबई मनपा में पहली महिला विपक्षी नेता बनीं

    17-Feb-2026
Total Views |
 

BMC 
 
मनपा चुनावाें के बाद सबकी निगाहें एशिया के सबसे समृद्ध मुंबई मनपा पर टिकी थीं. मुंबई मनपा में भाजपा-शिव सेना शिंदे गुट की सत्ता मजबूत हाे चुकी है. अब ऐसा लग रहा है कि अगले कार्याें की ओर कदम बढ़ रहे हैं. स्थायी समिति, शिक्षा समिति और सुधार समिति के महत्वपूर्ण सदस्याें के नामाें की घाेषणा े चुकी है. गाैरतलब है कि शिवसेना ठाकरे गुट की किशाेरी पेडनेकर काे मनपा में विपक्ष का नेता चुना गया है. खास बात यह है कि वह मुंबई मनपा में विपक्ष की पहली महिला नेता बनी हैं. महापाैर ऋतु तावड़े ने मनपा में समिति सदस्याें के नामाें की घाेषणा कर दी है.
 
तदनुसार, स्थायी समिति और सुधार समिति के लिए 26-26 सदस्याें का चयन किया गया है, जबकि शिक्षा समिति के लिए 22 सदस्याें का चयन किया गया है. इन सदस्याें का चयन मनपा में पार्टी की स्थिति के आधार पर किया गया है.मुंबई मनपा में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली स्थायी समिति में भाजपा के सबसे अधिक 10 सदस्य हैं.इसके बाद शिवसेना ठाकरे समूह के 7 सदस्य, शिंदे सेना के 4, कांग्रेस के 3, और एमएनएस व एमआईएम के एक-एक सदस्य हैं.