एक महिला से उसके ही पति के माध्यम से दुष्कर्म करवाकर उसके अश्लील फाेटाे और वीडियाे बनाकर उद्याेगपतियाें तथा प्रतिष्ठित लाेगाें काे ब्लैकमेल करने वाले दंपति काे भारती विद्यापीठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.इस दंपति से ब्लैकमेलिंग और उगाही के कई अन्य मामलाें के खुलासे की संभावना जताई जा रही है.गिरफ्तार आराेपियाें के नाम पल्लवी प्रताप जाधव (उम्र-28 वर्ष)और उसका पति प्रताप रमेश जाधव (उम्र-45 वर्ष निवासी-निर्माण विवा, भिंताडेनगर, राघवनगर, आंबेगांव) हैं. इस संबंध में एक महिला ने भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार पीड़िता और उसके पति ने जून 2024 में जाधव से दाे लाख रुपये प्रतिमाह पांच प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे.
कुछ महीनाें में ब्याज सहित 3 लाख 60 हजार रुपये लाैटाकर पूरा भुगतान कर दिया गया था. इसके बावजूद जाधव दंपति ने अतिरिक्त धन की मांग करते हुए पीड़िता और उसके पति काे बार-बार घर जाकर धमकाया.गत वर्ष 25 अगस्त काे जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तब पल्लवी और प्रताप जाधव उसके घर पहुंचे. आराेप है कि पल्लवी ने अपने पति से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने काे कहा. इस दाैरान उसके अश्लील फाेटाे और वीडियाे बनाए गए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी गई.इतना ही नहीं, पल्लवी ने बारामती एमआईडीसी के एक उद्याेगपति के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था.
उस मामले में संबंधित उद्याेगपति काे जमानत न मिले, इसके लिए पल्लवी, प्रताप जाधव और उनके अन्य साथियाें ने पीड़िता काे उस उद्याेगपति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने के लिए उकसाया. बदले में 20 से 25 लाख रुपये और बारामती में एक फ्लैट देने का लालच दिया गया. इससे पहले भी पल्लवी और प्रताप जाधव ने पीड़िता काे ब्लैकमेल कर अन्य लाेगाें के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी देकर उगाही की थी.जब पीड़िता ने बारामती के उद्याेगपति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने से इंकार किया, ताे जाधव दंपति ने उसके फाेटाे और वीडियाे वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपये की मांग की. अंततः पीड़िता ने भारती विद्यापीठ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पल्लवी प्रताप जाधव और प्रताप रमेश जाधव काे गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच पुलिस निरीक्षक राहुल के मार्गदर्शन में जारी है.