महापारेषण कंपनी के 220 केवी भाेसरी हाई-वाेल्टेज सबस्टेशन में रविवार (15 फरवरी) की रात करीब 11.10 बजे 80 एमवीए क्षमता वाले हाई-वाेल्टेज ट्रांसफाॅर्मर में अचानक खराबी आ गई.इस वजह से इस हाई-वाेल्टेज ट्रांसफाॅर्मर पर आधारित 80 एमवीए पावर लाेड पर असर पड़ा है. इसका असर भाेसरी व पिंपरी डिवीजन के बिजली उपभाेक्ताओं पर पड़ेगा. इसलिए, महावितरण ने इस इलाके के बिजली उपभाेक्ताओं से सहयाेग करने की अपील की है.महापारेषण कंपनी के उसी 220 केवी भाेसरी हाई-वाेल्टेज सबस्टेशन में 80 एमवीए क्षमता वाले हाई-वाेल्टेज ट्रांसफाॅर्मर में ब्रेकडाउन हाे गया था.
उस समय महावितरण के भाेसरी और पिंपरी डिवीजन के ज़रिए अन्य सिस्टम से बिजली सप्लाई ठीक करने की जंगी काेशिशें की गईं. फिलहाल महावितरण के भाेसरी और पिंपरी डिवीजन के ज़रिए अन्य सिस्टम से बिजली सप्लाई ठीक करने की भरपूर काेशिश की जा रही हैं.दिन में अन्य बिजली लाइनाें पर एक्सट्रा लाेड डालकर बिजली सप्लाई सुचारू शुरू कर दी गई थी. हालांकि, एक्सट्रा लाेड की वजह से बिजली सप्लाई में रुकावट आ सकती है. महावितरण ने इसके लिए भी तुरंत कदम उठाएगा.शहर के एमआयडीसी क्षेत्र में बिजली खंडित हाेने का ज्यादा असर दिखाई दिया साथ ही उपभाेक्ताओं काे काफी परेशानिओं का सामना करना पडा.