मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला में कुने ब्रिज के पास मुंबई से पुणे जा रहे एक कंटेनर केबिन में आग लग गई. ड्राइवर की सतर्कता की वजह से किसी के हताहत हाेने की खबर नहीं है. यह घटना साेमवार सुबह करीब 11 बजे हुई. इस घटना के कारण पुणे की ओर जाने वाला ट्रैफिक कुछ देर के लिए रुक गया था.खंडाला हाइवे पुलिस की जानकारी के मुताबिक, मुंबई से पुणे जा रहे एक कंटेनर (चक-46/ऋ-1679) के केबिन में खंडाला में कुने ब्रिज के पास अचानक आग लग गई. आग लगते ही कंटेनर ड्राइवर ने ध्यान रखते हुए कंटेनर काे सड़क के किनारे आखिरी लेन पर खड़ा किया और कंटेनर से कूद गया. हादसे की जानकारी मिलते ही खंडाला हाइवे के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सुनील अवसरमाेल, पुलिस सब-इंस्पेक्टर समीर कटपाले, अमित जाधव, जयराज पाटणकर और विक्रम जमादार माैके पर पहुंचे. उन्हाेंने घटना का मुआयना किया और तुरंत देवदूत आपातकालीन टीम और आईआरबी के जवानाें काे बुलाया.देवदूत इमरजेंसी टीम और आईआरबी के फायर इंजन की मदद से 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया. इस बीच कंटेनर में काेई सामान नहीं हाेने से काेई हताहत नहीं हुई और पुणे जाने वाला ट्रैफिक कुछ देर के लिए राेक दिया गया था. पूरी आग पर काबू पाने के बाद ट्रैफिक फिर से शुरू किया गया है.