सामर्थ्य फाउंडेशन पिछले कई सालाें से दिव्यांग बच्चाें काे सभी ज़रूरी सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके पुनर्वास और विकास के लिए काम कर रहा है. हाल ही में फाउंडेशन ने सारथी संसाधन मेला आयाेजित किया था.इस मेले में बच्चाें के डाॅक्टर, विशेष शिक्षक, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, फिजियाेथेरेपिस्ट, आंखाें के डाॅक्टर, डेंटिस्ट, अलग-अलग डाॅक्टर और थेरेपिस्ट, सरकारी याेजना, स्पेशल आधारकार्ड वगैरह जैसे 25 से ज़्यादा विशेषज्ञाें ने हिस्सा लिया. मेले में कुल 106 दिव्यांग बच्चाें ने हिस्सा लिया.इसमें हिस्सा लेने वाले परिवाराें में खुशी का माहाैल था क्याेंकि उन्हें एक ही छत के नीचे सभी ज़रूरी सरकारी सेवाएं और विशेषज्ञाें द्वारा मार्गदर्शन मिला.
आईसीडीएस इंटिग्रेटेड बाल विकास सेवाओं, डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी), बाल विकास सेवाओं ने सक्रियता से सहयाेग दिया. इस मेले के लिए औंध सिविल हाॅस्पिटल, महाराष्ट्र मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट पुणे, सप्तश्री फाउंडेशन, बालकल्याण संस्था वगैरह का विशेष सहयाेग मिला. मधुकर बबचे, महासचिव पिंपरी-चिंचवड़ भाजपा, डाॅ. अमनप्रीत काैर (बजाज सीएसआर), मनीषा बिरारिस नाेडल अधिकारी (सीडीपीओ),डाॅ. प्रफुल्ल कापसे (एमआईएचएम) वगैरह संसाधन मेले के मुख्य अतिथियाें के ताैर पर माैजूद थे.संस्था की संस्थापक डाॅ. शिवानी पंडित ने कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा.संस्था के प्रबंधक साैरभ शिंदे ने कार्यक्रम की याेजना बनाई और सहयाेग किया.सामर्थ्य फाउंडेशन टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सभी वाॅलंटियर्स ने कार्यक्रम काे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की.