फिलिस्तीनी नागरिकाें के समर्थन में प्रदर्शन

    17-Feb-2026
Total Views |
 

FIR 
शहर के जंगली महाराज (जेएम) राेड स्थित छत्रपति संभाजी उद्यान में मनपा द्वारा आयाेजित पुष्प प्रदर्शनी के दाैरान, पुलिस के आदेशाें का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने के आराेप में 23 कार्यकर्ताओं के खिलाफ डेक्कन पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने भारी भीड़ और सुरक्षा कारणाें का हवाला देते हुए इस आंदाेलन की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था.इस संबंध में पुलिस हवलदार नलिन सुधाकर येरुणकर की शिकायत पर पुलिस ने स्वप्नजा मनाेज लिमकर, अश्विनी सुनील खैरनार, भूमिका पांढरे, ललिता तंगीराला, याेगीराज हनुमंत पाटिल, आकाश अग्रवाल, वेदांत रतन सिंह राठाैड़, सुप्रीत रवीश, प्रवीण पंढरीनाथ एकडे, लावण्य संजयकुमार आनंद, सारा मजीद साैदागर, प्रतीक्षा सदाशिव राहिंज, गुंजन विशालसिंह परिहार, टीना अजय पवार, नेहा राहुल जाधव, पृथा आनंद वाघ, पवन प्रताप इंसान, अरुण अण्णासाहेब कुकड़े, सना उल्लाह अंसारी, जयवर्धन यशवंत जुमड़े, मिराज मिलिंद जाधव, रजत मीमांशी और साहिल कुलदीप नैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
 
प्रदर्शनकारियाें ने अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप की भूमिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की आगामी इजरायल यात्रा के संदर्भ में यह आंदाेलन आयाेजित किया था. उनका उद्देश्य फिलिस्तीनी नागरिकाें की मांगाें की अनदेखी और उनके प्रति अपनाई जा रही विराेधी नीतियाें का विराेध करना था. इस संबंध में पुणे शहर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरीश निंबालकर ने जानकारी दी कि, मनपा के स्थापना दिवस के अवसर पर छत्रपति संभाजी उद्यान में पुष्प प्रदर्शनी का आयाेजन किया गया था.इस प्रदर्शनी काे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक जमा हुए थे.इस दाैरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा काे ध्यान में रखते हुए डेक्कन पुलिस ने प्रदर्शनकारियाें काे लिखित नाेटिस देकर आंदाेलन की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद, बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और सरकारी आदेशाें का उल्लंघन करने के कारण इन सभी पर कानूनी कार्रवाई की गई है. इस मामले की आगे की जांच डेक्कन पुलिस कर रहे हैं.