पिंपले गुरव के गाेदामाें में भीषण आग लगी

    17-Feb-2026
Total Views |
 

fire 
पिंपले गुरव के भाऊनगर इलाके में स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास साेमवार (16 फरवरी) दाेपहर करीब सवा बारह बजे चार गाेदामाें में अचानक आग लग गई. पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया. इस घटना में एक फर्नीचर की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हाे गई है, जबकि अन्य गाेदामाें काे आंशिक नुकसान पहुंचा है.आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन केंद्र सहित भाेसरी, तलवड़े, चाेविसावाड़ी और रहाटनी उप-अग्निशमन केंद्राें से पांच टीमें फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियाें के साथ माैके पर पहुंचीं. भाऊनगर की संकरी गलियाें के कारण दमकल वाहनाें काे घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा. हालांकि, दमकल कर्मियाें ने अपनी कुशलता दिखाते हुए महज 20 मिनट के भीतर आग पर काबपा लिया. इस घटना में काेई जनहानि नहीं हुई है, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई.
 
विभाग ने नागरिकाें से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल टाेल- फ्री नंबर 101 पर संपर्क करें.चिंचवड़ के भाटनगर में भी लगी आग चिंचवड़ के भाटनगर इलाके में साेमवार शाम करीब पाैने 6 बजे एक एक्रिलिक दुकान में आग लग गई. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही थेरगांव, नेहरूनगर और मुख्य अग्निशमन केंद्र से दमकल की गाड़ियां तुरंत रवाना की गईं. जवानाें ने सूझबूझ से आग पर नियंत्रण पाया. आग इतनी भीषण थी कि पूरी दुकान जलकर राख हाे गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. इस घटना में भी काेई घायल नहीं हुआ है. फायर ब्रिगेड़ विभाग ने नागरिकाें से बिजली के उपकरणाें की सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है.