गुडलक चाैक स्थित ‘कलाकार कट्टा’ का स्थानांतरण न करें

    17-Feb-2026
Total Views |
 

katta 
 
पुणे के सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके ‘कलाकार कट्टा’ का स्थानांतरण न किया जाए, ऐसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगरसेवक हर्षवर्धन दीपक मानकर ने मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम से की है.मानकर के साथ विपक्ष के नेता एड.निलेश निकम, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के शहर अध्यक्ष श्रीकांत पाटिल तथा गटनेता काका चव्हाण ने इस संबंध में मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम काे ज्ञापन साैंपा. पिछले कई वर्षाें से कलाकार कट्टा नवाेदित तथा वरिष्ठ कलाकाराें के संवाद, प्रस्तुति और विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच रहा है. शहर के साहित्य, नाटक, संगीत और विभिन्न कला क्षेत्राें से जुड़े लाेगाें काे एक साथ लाने वाले इसस्थान का संरक्षण किया जाए और इसका स्थानांतरण न किया जाए, ऐसी स्पष्ट मांग इस अवसर पर की गई.नगरसेवक हर्षवर्धन दीपक मानकर ने कहा कि पुणे की सांस्कृतिक पहचान काे सुरक्षित रखने के लिए कलाकार कट्टा े स्थानांतरण के निर्णय पर प्रशासन काे पुनर्विचार कर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए. इस पर मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम ने आश्वासन दिया कि इस विषय में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.