मुस्लिमों के विकास हेतु इच्छाशक्ति जरूरी : हाजी जुबेर मेमन

महाराष्ट्र मुस्लिम कॉन्फ्रेंस द्वारा सर्वदलीय मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित नगरसेवक सम्मानित

    17-Feb-2026
Total Views |
nmfhh 
पुणे, 16 फरवरी (आ. प्र.)

 मुस्लिम समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मूलभूत प्रश्नों पर सभी राजनीतिक दलों को संयुक्त रूप से ठोस भूमिका अपनानी चाहिए. समाज की प्रगति के लिए सर्वदलीय इच्छाशक्ति ही वास्तविक परिवर्तन ला सकती है, ऐसा प्रतिपादन महाराष्ट्र मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के संस्थापक अध्यक्ष हाजी जुबेर मेमन ने किया. महाराष्ट्र मुस्लिम कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित महाराष्ट्र के सर्वदलीय मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित नगरसेवकों के सत्कार समारोह में वे बोल रहे थे. इस कार्यक्रम में राज्य भर से बड़ी संख्या में नगरसेवक तथा समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. हाजी मेमन ने आगे कहा, आज विभिन्न समाज घटक अपने प्रश्नों के लिए संगठित हो रहे हैं. समारोह में मुस्लिम समाज में मराठी भाषा का ज्ञान बढ़े, इस उद्देश्य से ‌‘चला मराठी शिकूया' इस पुस्तक का लोकार्पण किया गया. उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पुस्तक की प्रतियां भेंट की गईं. भाषिक सशक्तता समाज के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है, यह संदेश इस अवसर पर दिया गया. सोलापुर, धाराशिव, लातूर, संभाजीनगर, संगमनेर, अहिल्यानगर, मुंबई, सातारा तथा कोल्हापुर आदि क्षेत्रों के नगरसेवकों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया. इस समारोह में कारी इद्रिस अन्सारी, फरीद खान, आसिफ अलबेला, मालेगांव, कारी मुद्दसिर, सुलतान शहा, तारीख जमील, ईलहाजोद्दीन फारुखी, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कामील शेख, आदिल पब्लिकेशन, एकबाल अन्सारी, मजहर शेख, अक्रम मदारी सहित राज्य के विभिन्न दलों और संगठनों के नवनिर्वाचित नगरसेवक, महिलाएं, युवक तथा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सहभागी हुए.