मुलुंड मेट्राे हादसे में प्राेजेक्ट डायरेक्टर समेत 5 गिरफ्तार

    17-Feb-2026
Total Views |
 

Metro 
 
मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार काे निर्माणाधीन मेट्राे रेल लाइन-4 के गर्डर पुल का एक स्लैब गिरने से हुए हादसे में 5 लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है. यह हादसा एलबीएस राेड पर जाॅनसन एंड जाॅनसन फैक्टरी के पास हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की माैत हाे गई और 3 अन्य घायल हाे गए. मुलुंड पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 105, 110, 324(5) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में कंपनी के मैनेजर, इंजीनियर, सुपरवाइजर और वर्कर काे आराेपी बनाया गया है. मुलुंड में हुए हादसे में हरीश चाैहान: प्राेजेक्ट डायरेक्टर , कुलदीप सपकल: प्राेजेक्ट मैनेजर , साैरभ सिंह: डिप्टी मैनेजर , प्रशांत भाेईर: सुपरवाइजर (ये चाराें मिलन राेड बिल्टेक से हैं, जाे रिलायंस अस्ताल्दी जेवी का सबकाॅन्ट्रैक्टर है), अवधूत इनामदार: प्राेजेक्ट मैनेजर (डीबी हिल एलबीजी सुपरवाइजरी कंपनी से) काे गिरफ्तार किया गया है.
 
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना की गहन जांच की जाएगी. उन्हाेंने कहा कि इस तरह की घटनाओं काे राेकने के लिए सभी ऐसे स्थलाें पर तत्काल सुरक्षा ऑडिट शुरू किया जाएगा.फडणवीस ने कहा, मुलुंड में हुई दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारी प्रार्थनाएं मृतकाें के परिजनाें और घायलाें के साथ हैं. घायलाें के चिकित्सा खर्च काे एमएमआरडीए और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.सुरक्षा संबंधी पहलुओं का उचित ध्यान रखा गया था या नहीं, इसकी जांच की जाएगी.दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.पुलिस और नगर निकाय अधिकारियाें के मुताबिक, दाेपहर में एलबीएस राेड पर निर्माणाधीन मेट्राे रेल लाइन-4 के गर्डर पुल की पैरापेट दीवार का एक स्लैब एक ऑटाे रिक्शा और एक कार पर गिर गया, जिससे दाेनाें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की माैत हाे गई और 3 अन्य घायल हाे गए. बता दें कि लाइन-4 दक्षिण-मध्य मुंबई के वडाला से पड़ाेसी ठाणे तक बनाई जा रही है, जिसका एक बड़ा हिस्सा विक्राेली, भांडुप, मुलुंड आदि क्षेत्राें काे जाेड़ने वाले प्रमुख एलबीएस मार्ग के ऊपर से गुजरता है.