244 कराेड़ से द्वारका-नासिक राेड 10 लेन का हाेगा

    17-Feb-2026
Total Views |
 

nashik 
 
सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियाें के बीच नासिक शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 244 कराेड़ रुपये की लागत से द्वारका-नासिक राेड 10 लेन का हाेने जा रहा है. इसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हाे जाएगा. सिंहस्थ कुंभ के मद्देनजर नासिक शहर में सुधार का काम तेजी से जारी है. सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियाें के बीच नासिक शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. द्वारका सर्कल पर ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए अंडरपास काे मंजूरी मिलने के बाद अब द्वारका से नासिक राेड तक लगभग आठ किलाेमीटर लंबे दस लेन के सड़क परियाेजना काे भी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की स्वीकृति मिल गई है. इस निर्णय से शहर के सबसे व्यस्त मार्गाें में से एक पर यातायात सुगम हाेने की उम्मीद जताई जा रही है.
 
एनएचएआई के सुझाव के अनुसार पहले इस मार्ग पर व्हाइट टाॅपिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन बाद में इसे बदलते हुए डामरीकरण का संशाेधित प्रस्ताव पेश किया गया.अब नगर निगम इस परियाेजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है. द्वारका से पुणे की ओर जाने वाले राजमार्ग से नासिक राेड, सिन्नर और शिर्डी की दिशा में बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं. इसी कारण द्वारका चाैक से दत्त मंदिर सिग्नल तक अक्सर भारी जाम की स्थिति बनती है. चार साल पहले भारतमाला याेजना के तहत इस हिस्से में फ्लाईओवर स्वीकृत हुआ था, लेकिन नियाे मेट्राे परियाेजना के कारण काम आगे नहीं बढ़ पाया. अब केंद्र सरकार द्वारा नियाे मेट्राे याेजना रद्द किए जाने के बाद सड़क चाैड़ीकरण का रास्ता साफ हाे गया है. नगर आयुक्त मनीषा खत्री द्वारा प्रस्तुत संशाेधित प्रस्ताव पर दिल्ली में हुई बैठक के बाद एनएचएआई ने अंतिम मंजूरी दी. हालांकि नियाे मेट्राे परियाेजना बंद हाे चुकी है, राज्य सरकार ने भविष्य में नियमित मेट्राे की संभावना काे ध्यान में रखते हुए सड़क के मध्य भाग में मेट्राे पिलर लगाने की व्यवस्था भी याेजना में शामिल की है.