पैंथियन राेम के संरक्षित स्थलाें में से एक है. यह ईस्वी सन् 126 में निर्मित स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना है. इसका विशाल गुंबद, जिसमें एक केंद्रीय गाेल खिडकी है, आज भी इंजीनियराें और आगंतुकाें काे विस्मित करता है. मूल रूप से यह एक मूर्तिपूजक मंदिर और अब गिरजाघर है, इसमें कलाकार राफेल और इतालवी राजघराने के मकबरे स्थित हैं.