अजमतउल्लाह ओमरजई (4 विकेट/ नाबाद 40 रन), इब्राहिम जदरान (53) और डरविश रसूली (33) के शानदार प्रदर्शन की बदाैलत अफगानिस्तान ने साेमवार काे टी-20 विश्वकप के 28वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात काे चार गेंदे शेष रहते पांच विकेट हरा कर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की.161 रनाें के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने पहले ही ओवर में रहमानउल्लाह गुरबाज (शून्य) का विकेट गंवा दिया.इसके बाद इब्राहिम जदरान और गुलबदीन नईब की जाेड़ी ने पहले विकेट के लिए 40 रन जाेड़े. छठे ओवर में मुहम्मद इरफान ने गुलबदीन नईब (13) काे आउटकर इस साझेदारी का अंत किया. सेदिक़ुल्लाह अटल (16) रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए. इस दाैरान इब्राहिम जरदान एक छाेर थामे रन बनाते रहे और उन्हाेंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया.
14वें ओवर में इरफान ने इब्राहिम जदरान काे आउटकर अफगानिस्तान काे बड़ा झटका दिया. इब्राहिम जरदान 41 गेंदाें में छह चाैके और एक छक्का लगाते हुए 53 रनाें की पारी खेली. डरविशरसूली ने 23 गेंदाें में तीन चाैके ओर एक छक्का लगाते हुए 33 रन बनाये. अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम किया. अजमतउल्लाह ओमरजई ने 21 गेंदाें में दाे चाैके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 40 रनाें की मैच विजयी पारी खेली.यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ओर मुहम्मद इरफान ने दाे-दाे विकेट लिये. मुहम्मद जवादुल्लाह ने एक बल्लेबाज काे आउट किया.इससे पहले साेहैब खान (68) और आलीशान शराफु (40 ) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाै विकेट पर 160 रनाें का स्काेर खड़ा किया.
अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 13 के स्काेर पर अपने दाे विकेट गंवा दिये. आर्यंष शर्मा (शून्य), कप्तान मुहम्मद वसीम (10) रन बनाकर आउट हुये. साेहैब खान और आलीशान शराफु की जाेड़ी ने पारी काे संभाला और तीसरे विकेट के लिए 84 रन जाेड़े. 12वें ओवर में मुजीब उर रहमान ने आलीशान शराफु काे आउट कर इस साझेदारी काे ताेड़ा. आलीशान शराफु ने 31 गेंदाें में तीन चाैके और दाे छक्के उड़ाते हुए 40 रनाें की पारी खेली.इसके बाद यूएई ने 24 रन जाेड़ कर अपने तीन और विकेट गंवा दिये. सैय्यद हैदर 13 रन बनाकर आउट हुये.हर्षित काैशिक और मुहम्मद इरफान बिना खाता खाेले ही पवेलियन लाैट गये. 19वें ओवर में ओमरजई ने साेहैब खान काे आउट किया. साेहैब खान ने 48 गेंदाें में छह चाैके और चार छक्के लगाते हुए 68 रनाें की पारी खेली.हैदर अली 13 रन बनाकर रनआउट हुये.