जेसन हाेल्डर (चार विकेट) के बाद कप्तान शाई हाेप (नाबाद 61) और शिमराॅन हेटमायर (नाबाद 46) की शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदाैलत वेस्टइंडीज ने रविवार काे टी-20 विश्वकप के 25वें मुकाबले में नेपाल काे 28 गेंदे शेष रहते 9 विकेट विकेट से शिकस्त दी और अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सुपर आठ के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली है.134 रनाें के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग और शाई हाेप की सलामी जाेड़ी ने पहले विकेट के लिए 43 रन जाेड़े. छठे ओवर में नंदन यादव ने ब्रैंडन किंग काे आउटकर इस साझेदारी काे ताेड़ा. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये शिमराॅन हेटमायर ने शाई हाेप के साथ दूसरे विकेट के लिए अविजित 91 रनाें की साझेदारी कर अपनी टीम काे 15.2 ओवर में नाै विकेट से जीत दिला दी.
शाई हाेप ने 44 गेंदाें में पांच चाैके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 61 रनाें की पारी खेली. वहीशिमराॅन हेटमायर ने 32 गेंदाें में चार चाैके और दाे छक्काें की मदद से नाबाद 46 रन बनाये.वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल के बल्लेबाजवेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण के आगे खुलकर नहीं खेल सके और उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवराें में 8 विकेट पर 133 रन का स्काेर बनाया. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नेपाल के लिए सर्वाधिक 58 रनाें की पारी खेली. उन्हाेंने इस दाैरान 47 गेंदाें का सामना किया और तीन चाैके और तीन छक्के लगाये.इसके अलावा साेमपाल कामी ने 15 गेंदाें में चार चाैकाें की मदद से नाबाद 26 रन बनाये. लाेकेश बाम (13), आसिफ शेख और गुलशन झा ने (11-11) रन बनाये. चार बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके.वेस्टइंडीज के लिए जेसन हाेल्डर ने 27 रन देकर चार विकेट लिये. अकील हुसैन, मैथ्यू फाेर्ड, शमार जाेसेफ और राॅस्टन चेज ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया.