आकुर्डी व हिंजवडी पीएफ कार्यालय में क्रिकेट स्पर्धा संपन्न

    18-Feb-2026
Total Views |
 
 

akurdi 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, आकुर्डी एवं क्षेत्रीय कार्यालय, हिंजवडी द्वारा 15 फरवरी काे एक संयुक्त खेल प्रतियाेगिता का आयाेजन किया गया. उक्त खेल प्रतियाेगिता के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयाेजन संजय काले खेल संकुल, आकुर्डी प्राधिकरण में संपन्न हुआ.क्षेत्रीय कार्यालय,आकुर्डी की ओर से क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (द्वितीय) मनाेज माने तथा हिंजवडी कार्यालय की ओर से सहायक आयुक्त अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे एवं स्वयं भी क्रिकेट खेल का आनंद लिया. यह प्रतियाेगिता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खेल प्राेत्साहन बाेर्ड के दिशा-निर्दे शाें के आधार पर आयाेजित की गई. क्रिकेट मैच में आकुर्डी कार्यालय की टीम के कप्तान प्रसन्नजीत तथा हिंजवडी कार्यालय की टीम के कप्तान शरद नागडे रहे. कुल 10 ओवर के इस मैच में सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय, हिंजेवाडी ने 81 रन बनाए.प्रतियाेगिता में कुल तीन मैच खेले गए.
 
फाइनल मैच में क्षेत्रीय कार्यालय, आकुर्डी ने 6 विकेट के नुकसान पर 7 ओवर में 82 रन बनाकर विजय प्राप्त की.इस प्रतियाेगिता में सूरज मुंडे काे मैन ऑफ द सीरीज तथा हरीश जाधव काे मैन ऑफ द मैच चुना गया. गिरीश झा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे. मैच के अंपायर निहार रंजन नायक एवं महेश देशपांडे तथा मैच रेफरी कुमार अमित रहे. इस अवसर पर आयाेजन समिति की ओर से तापस कुमार बल, दिनेशशेलार,आलाेक कुमार,मनाेज असरानी, पुष्पल तिवारी, पंकज नेमा, राजू रायकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.आकुर्डी के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सनत कुमार ने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां कर्मचारियाें के बीच एकता, समन्वय एवं पारस्परिक समझ काे बढ़ावा देती हैं, जिससे संगठनात्मक दक्षता तथा जनसेवा वितरण की गुणवत्ता में वृद्धि हाेती है.
हिंजवडी के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त बिजयंत कुमार ने कहा कि खेल गतिविधियां एकता काे सुदृढ़ करने एवं सकारात्मक कार्य वातावरण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (द्वितीय) सचिन बाेराटे ने भी सभी प्रतिभागियाें काे शुभकामनाएं दी.