पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी:फाेर्टिस अस्पताल में भर्ती

    18-Feb-2026
Total Views |
 

CM 
 
पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने से उन्हें फाेर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री काे जान से मारने की धमकी दी गई है.खालिस्तान समर्थक संगठन, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने प्रशासन काे ईमेल भेजकर धमकी दी कि सीएम मान काे भाई दिलावर सिंह के वारिसाें ने पाेलाेनियम से संक्रमित किया है. अगर वे बच गए ताे उनका पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे.सीएम मान माेहाली के फाेर्टिस हाॅस्पिटल में एडमिट हैं. खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस अस्पताल समेत 16 स्कूलाें काे भी बम से उड़ाने की धमकी दी. मीडिया काे ज्ञानज्याेति स्कूल की डायरेक्टर अनीत बेदी ने धमकी की काॅपी उपलब्ध कराई है.
 
माेहाली के एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने ईमेल की पुष्टि की है. एसपी का कहना हैक धमकी भरा ईमेल आया है. हम सभी चीजाें काे वैरिफाई कर रहे हैं. मुख्यमंत्री फाेर्टिस हाॅस्पिटल में एडमिट हैं. अस्पताल की अच्छी तरह से जांच की गई है. सब सेफ है. सीनियर्स के अगले आदेश तक फाेर्स काे हाॅस्पिटल में तैनात रखा जाएगा.एसपी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि मेल में ब्लास्ट का टाइम दाेपहर 1.11 बजे दिया गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. सुबह साढ़े 7 बजे थ्रेट मेल मिलते ही फाेर्टिस अस्पताल और स्कूलाें की जांच शुरू की गई. शुरुआती जांच में काेई संदिग्ध चीज नहीं मिली लेकिन चांस नहीं लिया जा सकता. सीएम मान काे जिस पाेलाेनियम केमिकल देने की बात सामने आई है.