सुंदर नर्सरी जिसे पहले अज़ीम बाग कहा जाता था, दिल्ली में यूनेस्काे की विश्व धराेहर स्थल,हुमायूं के मकबरे से सटा हुआ 16वीं शताब्दी का विरासत पार्क हैं. मुगलाें द्वारा निर्मित, यह मुगल युग गै्रंड ट्रंक राेड पर स्थित है, 90 एकड़ में फैली हुई इस नर्सरी में पंद्रह विरासत स्मारक हैं, जिनमें से 6 यूनेस्काे विश्व धराेहर स्थल हैं, यहां 300 से अधिक प्रकार के पेड़ हैं.