चुनाव आयाेग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियाें काे सस्पेंड किया

    18-Feb-2026
Total Views |
 
 
 

election 
चुनाव आयाेग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारियाें काे सस्पेंड किया है. सभी पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गंभीर लापरवाही, कर्तव्य की अनदेखी और वैधानिक शक्तियाें के दुरुपयाेग का आराेप है. आयाेग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव काे निलंबित अधिकारियाें के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश भी दिए. आयाेग ने कहा है कि वाेटर लिस्ट जुड़ा काम बहुत संवेदनशील है.इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अधिकाराें के दुरुपयाेग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भविष्य में भी ऐसी लापरवाही पर सख्त एक्शन जारी रहेगा.सस्पेंड किए अधिकारियाें के नाम, पद डाॅ. सेफाउर रहमान- सहायक निदेशक, कृषि विभाग एवं ईआरओ, 56-समसेरगंज विधानसभाक्षेत्र, जिला मुर्शिदाबाद. नितीश दासराजस्व अधिकारी, फरक्का एवं ईआरओ, 55-फरक्का विधानसभा क्षेत्र डालिया रे चाैधरी- महिला विकास अधिकारी, मयनागुड़ी विकास खंड एवं ईआरओ, 16-मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र. स्क.मुर्शिद आलम- सहायक कृषि निदेशक, सूती ब्लाॅक एवं ईआरओ, 57-सूती विधानसभा क्षेत्र. सत्यजीत दास- संयुक्त बीडीओ एवं ईआरओ, 139-कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र. जाॅयदीप कुंडू- एफईओ एवं ईआरओ, 139-कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र. देबाशीष विश्वास- संयुक्त बीडीओ एवं ईआरओ, 229-देबरा विधानसभा क्षेत्र.