काॅमेडियन राजपाल यादव काे दिल्ली हाईकाेर्ट से बड़ी राहत मिली है. काेर्ट ने राजपाल यादव काे 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है. राजपाल यादव की तरफ से काेर्ट से अपील की गई थी कि 19 फरवरी काे उनकी भतीजी की शादी है और उन्हें इसमें शामिल हाेना है. साथ ही राजपाल की तरफ से शिकायतकर्ता काे डेढ़ कराेड़ रुपये दिए जाने के बाद काेर्ट ने अंतरिम जमानत पर मुहर लगाई. मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च काे हाेगी.मालूम हाे कि राजपाल यादव 9 कराेड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे हैं. राजपाल यादव पिछले कुछ सालाें से आर्थिक तंगी से जूझ रहे.