हिंद-दी-चादर का गाैरव वर्ष में भव्य आयाेजन

    18-Feb-2026
Total Views |
 

hind 
 
श्री गुरु तेगबहादुर साहिबजी के 350वें शहीदी समागम शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से हिंद-दी-चादर कार्यक्रम के अंतर्गत पुणे विभाग के पांचाें जिलाें में विविध उपक्रमाें और कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया है. यह जानकारी विभागीय आयुक्त डाॅ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने दी. उन्हाेंने नागरिकाें से इन उपक्रमाें में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान भी किया है. श्री गुरु तेगबहादुर साहिबजी ने धर्म स्वतंत्रता और मानवाधिकाराें के लिए जाे अद्वितीय बलिदान दिया, उनके विचाराें काे आमजन, विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक पहुंचाना इस आयाेजन का मुख्य उद्देश्य है.पुणे विभाग के पांचाें जिलाें में शैक्षणिक गतिविधियां, स्वास्थ्य पखवाड़ा, स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयाेजित करने के निर्देश डाॅ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने दिए हैं.
 
प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज द्वारा गाया गया भक्ति गीत विद्यालयाें और सार्वजनिक स्थलाें पर प्रसारित किया जाएगा.इस ऐतिहासिक अवसर पर सिख, सिंधी, बंजारा लबाना, सिकलीकर, माेहियाल, वाल्मीकि, उदासीन और वारकरी संप्रदाय सहित सभी सामाजिक संस्थाओं और नागरिकाें से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है.जीवन चरित्र काे लेकर झांकी का स्वागत गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीद महाेत्सव के अवसर पर उनके जीवन चरित्र पर आधारित झांकी का मंगलवार काे सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया.यह झांकी हाल ही में पाषाण पहुंची और विभिन्न स्थानाें पर कार्यक्रम आयाेजित किए गए.
 
पाषाण स्थित भैरवनाथ मंदिर बस्ती में सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम आयाेजित हुआ. इसके बाद सूस राेड के साई चाैक पर नागरिकाें काे दर्शन के लिए झांकी राेकी गई. लमाणतांडा पाषाण प्रभावित बस्ती में लगभग तीन घंटे तक झांकी ठहराई गई.इसके बाद औंध स्थित जिजामाता चाैक, औंध गुरुद्वारा, नीलकंठेश्वर मंदिर तथा छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक पर कार्यक्रम आयाेजित किए गए. खड़की में मुख्य बाजार, शिवाजी महाराज स्मारक और खड़की गुरुद्वारा में भी झांकी के समक्ष धार्मिक और प्रेरणादायी कार्यक्रम संपन्न हुए.इस अवसर पर गणेश कलापुरे, विशाल मेघावत, संदीप तुपे, औंध गुरुद्वारा के ट्रस्टी पंपीनदर सिंह मान, औंध गुरुद्वारा के पुजारी बाबाजी सिंह, खड़की गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मनमाेहन सिंह ग्यानीजी, बाेपाेड़ी संयाेजक अक्षय मुरडे और अक्षय भेगड़े उपस्थित थे.