घाेरपड़ी गांव से मुंढवा की ओर जाने के लिए पुणे-मिरज रेलमार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर का 76 प्रतिशत काम पूरा हाे चुका है. रेलवे का ब्लाॅक लेकर जल्द ही रेलमार्ग पर फ्लाईओवर का स्लैब डाला जाएगा. मानसून से पहले मई महीने में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करइसे वाहन चालकाें के लिए शुरू करने के उद्देश्य से काम की गति बढ़ा दी गई है.पुणे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनें जब घाेरपड़ी से गुजरती थीं, तब दाे रेलमार्ग पार करने के लिए नागरिकाें काे वहां स्थित रेलवे फाटक पर रुकना पड़ता था.
ट्रेनाें की संख्या बढ़ने के कारण फाटक बंद रहने की आवृत्ति भी बढ़ गई थीइससे वाहनचालकाें काे रेलमार्ग पार करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था और वहां अक्सर यातायात जाम की स्थिति बन जाती थी.पुणे से दाैंड की ओर जाने वाले रेलमार्ग पर फ्लाईओवर बनने से वहां के रेलवे फाटक पर अब वाहनचालकाें काे रुकना नहीं पड़ता. हालांकि पुणे-मिरज रेलमार्ग के रेलवे फाटक पर अभी भी वाहनचालकाें काे रुकना पड़ता है. इस मार्ग पर ट्रेनाें की आवाजाही अपेक्षाकृत कम है. वाहनचालकाें की परेशानी दूर करने के लिए उस स्थान पर भी रेलमार्ग पर फ्लाईओवर बनाने का काम मनपा ने शुरू किया है. इसके लिए 43.44 कराेड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं.