कांग्रेस ने साेशल मीडियाे ए्नस पर राहुल गांधी की गिग वर्कर्स के डिलीगेशन से मुलाकात का वीडियाे शेयर किया. राहुल ने कहा कि राज्याें और केंद्र में सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार गिग वर्कर्स के साथ अन्याय कर रही है.उन्हाेंने कहा कि बीजेपी की सरकारें इस अन्याय काे नजरअंदाज कर रही हैं. गिग कंपनियाें के लिए काेई मजबूत कानून नहीं हैं, काेई साेशल सिक्याेरिटी नहीं है और काेई जवाबदेही नहीं है. राहुल के मुताबिक ये मुलाकात कुछ दिन पहले हुई थी. उन्हाेंने कहा कि कुछ दिन पहले, मैं जन संसद में गिग वर्कर्स के एक डेलीगेशन से मिला.उन्हाेंने कहा कि गिग सेक्टर में वर्कफाेर्स का एक बड़ा हिस्सा दलित और आदिवासी कम्युनिटी से है.
इस सिस्टम में उनके साथ क्लास और जाति के आधार पर भेदभाव हाेता है. गिग इकाॅनमी में काम करने वालाें के पास स्टेबल इनकम, साेशल सिक्याेरिटी और मेडिकल केयर और इंश्याेरेंस जैसी बेसिक सुविधाओं की कमी है. वर्क- लाइफ बैलेंस बिगड़ गया है, और बेसिक इंसानी इज्जत खत्म हाे रही है. गिग सेक्टर में वर्कफाेर्स का एक बड़ा हिस्सा दलित और आदिवासी कम्युनिटी से है. इसलिए उनके साथ भेदभाव हाेता है. कांग्रेस शासित राज्याें में सरकारें गिग वर्कर्स काे साेशल सिक्याेरिटी, मिनिमम वेज और बराबरी दिलाने के लिए अधिकाराें पर आधारित कानूनाें पर काम कर रही हैं.