यदि प्रत्येक नागरिक और हाउसिंग साेसायटी छाेटे लेकिन सार्थक कदम उठाना शुरू कर दे, ताे हम सब मिलकर पुणे काे वास्तव में एक क्लीन एंड ग्रीन शहर बना सकते हैं. इस प्रतियाेगिता के मानक- जिनमें स्थिरता पहल, साैर ऊर्जा अपनाना, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, स्वच्छता मानक, सुरक्षा उपाय, नवाचार और सर्वाेत्तम शासन अभ्यास शामिल हैं जिम्मेदार शहरी जीवन के आवश्यक स्तंभाें काे दर्शाते हैं, ऐसी विचार मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम ने व्यक्त किए.वह राेहन बिल्डर्स द्वारा आयाेजित माय साेसायटी, माई वेलेंटाइन अंतर साेसायटी प्रतियाेगिता के दाैरान बताैर मुख्य अतिथि बाेल रहे थे. उन्हाेंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सभी राेहन साेसायटियाें के सामूहिक सहयाेग से एक स्वच्छ और हरित पुणे बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम बताया.पुणे के ‘क्लीन एंड ग्रीन’ मिशन के अनुरूप इस विशेष इंटर-साेसायटी पहल का आयाेजन किया.
इस पहल का उद्देश्य राेहन बिल्डर्स द्वारा साैंपे गए आवासीय प्राेजेक्ट्स में स्थिरता, सुरक्षा और सामुदायिक शासन में उत्कृष्टता काे पहचानना और प्राेत्साहित करना था.वेलेंटाइन डे के अवसर पर आयाेजित यह भव्य समाराेह सामूहिक गाैरव और जिम्मेदार सामुदायिक प्रबंधन का प्रतीक बना. समाराेह में मनीषा काेष्टी (सचिव, पुणे जिला सहकारी हाउसिंग फेडरेशन) और मृदगंधा जाेशी (निदेशक, पुणे जिला सहकारी हाउसिंग फेडरेशन) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. मूल्यांकन प्रक्रिया काे पूरी तरह से निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए 30 से अधिक वर्षाें का अनुभव रखने वाले वास्तुकाराें के एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल द्वारा पूरी जांच की गई थी.विजेताओं में साेसायटी ऑफ दईयर: राेहन मिथिला - 1 (प्रथम), राेहन निलय और राेहन गरिमा, स्पेशल इनिशिएटिव अवार्ड्स (विशेष पहल पुरस्कार): राेहन तरंग, राेहन कृतिका और राेहन अभिलाषा, राइजिंग स्टार कैटेगरी: कई अन्य साेसायटियाें काे इस श्रेणी में सम्मानित किया गया. यह आयाेजन राेहन बिल्डर्स की नेतृत्व टीम- संजय लुंकड, अभिषेक भटेवरा और अश्विन लुंकड की उपस्थिति में संपन्न हुआ.