टीपू सुल्तान के वंशज बीजेपी में आएं ताे उन्हें भी बड़े पद मिल जाएंगे !

    18-Feb-2026
Total Views |
 
 

tipu 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बीजेपी की कड़ी आलाेचना करते हुए गंभीर आराेप लगाया है कि बीजेपी संविधान बदलना चाहती है. साेमवार काे बुलढाणा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्हाेंने अलग-अलग मुद्दाें पर अपनी स्थिति साफ की. खास ताैर पर उन्हाेंने बीजेपी और टीपू सुल्तान काे लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी की. उन्हाेंने बीजेपी पर संविधान के महापुरुषाें पर लगातार आपत्ति जताने का आराेप लगाते हुए कहा कि टीपू सुल्तान काे लेकर बीजेपी की नीति भी यही है.उन्हाेंने कहा कि बीजेपी नेतादेवेंद्र फडणवीस लगातार टीपू सुल्तान के खिलाफ बाेलते हैं. हालांकि, राज्य में नगरपालिका और मनपा चुनावाें के दाैरान उन्हाेंने दावा किया कि कुछ जगहाें पर फडणवीस और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की सभाओं में मंच के बैकग्राउंड में टीपू सुल्तान की तस्वीर देखी गई थी.उन्हाेंने कहा कि यह राजनीतिक सुविधा के हिसाब से स्थिति बदलने का एक उदाहरण है. उन्हाेंने आगे कहा कि अगर कल टीपू सुल्तान के वंशज बीजेपी में शामिल हाे गए ताे उन्हें भी बड़े पद दिए जाएंगे, इसकी भी उन्हाेंने आलाेचना की.