गाज़ा में शांति के लिए 500 कराेड़डाॅलर मिलेंगे : राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप

    18-Feb-2026
Total Views |
 

trump 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने गाज़ा शांति याेजना में अंतरराष्ट्रीय याेगदान की घाेषणा करते हुए साेमवार काे कहा कि शांति बाेर्ड के सदस्य देशाें ने क्षेत्र में मानवीय एवं पुनर्निर्माण कार्याें के लिए पांच अरब डाॅलर से ज्यादा देने का वादा किया है.ट्रंप ने कहा कि इस पहल काे 19 फरवरी 2026 काे वाशिंगटन डीसी में ‘डाेनाल्ड जे ट्रंप शांति संस्थान’ में अंतिम रूप दिया जाएगा. यहां ‘शांति बाेर्ड’ के सदस्य बैठक करेंगे. ट्रंप ने ट्रुथ साेशल पर लिखा, शांति बाेर्ड में असीम संभावनाएं हैं. वाशिंगटन डीसी के डाेनाल्ड जे ट्रंप शांति संस्थान में 19 फरवरी 2026 काे शांति बाेर्ड के सदस्य मेरे साथ हाेंगे जहां हम घाेषणा करेंगे कि सदस्य देशाें ने गाज़के मानवीय और पुनर्निर्माण कार्याें के लिए पांच अरब डाॅलर से ज्यादा देने का वादा किया है. साथ ही गाज़ा के लाेगाें के लिए सुरक्षा और शांति बरकरार रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्थायीकरण बल एवं स्थानीय पुलिस बल में हजाराें कर्मी उतारने का भी वादा किया है.ट्रंप ने अपने बयान में दावा किया कि उन्हाेंने अक्टूबर 2025 में गाजा संघर्ष काे पूरी तरह खत्म करने की एक याेजना बनायी थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एकमत से स्वीकार कर लिया था. उन्हाेंने कहा कि उनकी पहल ने मानवीय राहत काे ‘रिकाॅर्ड रफ्तार’ से जरूरतमंदाें तक पहुंचाया. साथ ही जीवित एवं मृत बंधकाें काे इजरायल वापस पहुंचाया था.