अमरावती जिले में बुधवार दाेपहर सड़क हादसा हुआ.वरूडआष्टी मार्ग पर स्थित राजुरा बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार शिवाई बस ने सामने से आर रहे ऑटाे काे जाेरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जाेरदार थी कि ऑटाे के परखच्चे उड़ गए्। इस हादसे में ऑटाे में सवार 4 लाेगाें ने माैके पर ही दम ताेड़ दिया, जबकि 3 लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.राजुरबाजार से वरुड जा रही एक ऑटाे काे सामने से आ रही शिवाई इलेक्ट्रिक बस ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटाे चालक समेत 4 लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई ऑटाे में सवार 4 यात्रियाें काे गंभीर चाेटें आईं. यह घटना 18 फरवरी काे सुबह करीब 10:30 बजे वरुद-राजुरबाजार मार्ग पर चुडामन नदी पर बने पुल के पास हुई. बुधवार काे सुबह लगभग 10 बजे, वाडेगांव निवासी कैलाश घनश्याम नागदेव (उम्र 42) पंजीकरण संख्या एमएच 27 एआर 1823 वाली ऑटाे में वारुड की ओर आ रहे थे.
जब वे यात्रियाें के साथ राजुरा बाजार से वारुड की ओर जा रहे थे, तभी वारुड-राजुरा मार्ग पर चुडामन नदी पर बने पुल के पास, वारुड से वर्धा जा रही तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस शिवई (पंजीकरण संख्या वारुड-वर्धा एमएच 49 बीज़ेड 9436) ने विपरीत दिशा से आ रही ऑटाे काे टक्कर मार दी.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकाें में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा भी शामिल है. इस घटना से पूरे इलाके में शाेक का माहाैल है. हादसे के बाद स्थानीय लाेग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हाे गई. घायलाें काे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई और पंचनामा व आगे की जांच शुरू कर दी है. हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है.