राज ठाकरे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मिले

    19-Feb-2026
Total Views |
 

CM 
 
मनसे प्रेसिडेंट राज ठाकरे ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से उनके नंदनवन बंगले पर मुलाकात की. इस मुलाकात से राज्य के राजनीतिक गलियाराें में चर्चा तेज हाे गई है.हालांकि कहा जा रहा है कि दाेनाें नेताओं की यह मुलाकात अचानक हुई, लेकिन इसके पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं है. इस वजह से तरह-तरह की बहस शुरू हाे गई है. नंदनवन बंगले पर हुई इस बातचीत में क्या मुद्दे उठाए गए, इस बारे में अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है.हालांकि, मनसे प्रेसिडेंट और डिप्टी सीएम के बीच हुई इस मुलाकात काे राजनीतिक ताैर पर अहम माना जा रहा है.