गैंगस्टर रिजवान उर्फ टीपू सत्तार पठान समेत गिराेह पर केस दर्ज

    19-Feb-2026
Total Views |
 

FIR 
 
मकाेका के दाे मामलाें में लगातार जमानत मिलने के बाद अब गैंगस्टर रिजवान उर्फ टिपू सत्तार पठाण और उसके गिराेह के खिलाफ जबरन वसूली का एक और मामला दर्ज किया गया है. आराेप है कि वह पिछले एक वर्ष से एक हाेटल संचालक से हर महीने 5 हजार रुपये की वसूली कर रहा था.इस संबंध में नवाज माेहम्मद तांबाेली (उम्र-54 वर्ष, निवासी- गुलामअलीनगर, माेहम्मदवाड़ी) ने कालेपडल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
 
इसके आधार पर पुलिस ने रिजवान उर्फ टिपू सत्तार पठाण (निवासी-ख्वाजा मंजिल, सय्यदनगर, हडपसर), तनवीर शकील शेख (निवासीसैयदनगर, हड़पसर), इरफान नासीर शेख (निवासी-हडपसर), अजित उर्फ अंट्या महमंद हुसैन शेख (निवासी सैयदनगर, हड़पसर), सद्दाम सलीम पठाण (निवासी-सैयदनगर, हड़पसर) तथा अन्य 3 से 4 साथियाें के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है. यह घटना 1 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2025 के बीच की है.
 
पुलिस के अनुसार नवाज तांबाेली का माेहम्मदवाड़ी स्थित गुलामअलीनगर में जमजम नाम से हाेटल है, जिसे वह पिछले 7 वर्षाें से चला रहे हैं. जनवरी 2024 में तनवीर शेख उनके हाेटल में आया और धमकी दी कि तुम्हारा धंधा अच्छा चल रहा है और उसका हिस्सा टीपू भाई काे देना पड़ेगा, नहीं ताे हाेटल नहीं चलने दिया जाएगा. शिकायत के अनुसार गिराेह के सदस्य हाेटल पर आकर बिना पैसे दिए खाना खाते और पार्सल ले जाते थे तथा हर महीने 5 हजार रुपये वसूली करते थे.