लाेहगांव-वाघाेली राेड स्थित त्रिमूर्ति लाॅन्स परिसर की एक कंपनी में बुधवार (18 फरवरी ) काे दाेपहर भीषण आग लग गई.कंपनी परिसर में रखे ज्वलनशील पदार्थाें के कारण आग तेजी से फैल गई और पास स्थित एक फर्नीचर माॅल भी इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हाे गया.पीएमआरडीए के अग्निशमन दल ने समय पर पहुंचकर गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिए, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. लाेहगांव-वाघाेली राेड स्थित मेडार्थ लैब्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दाेपहर करीब एक बजे अचानक आग भड़क उठी.
कंपनी परिसर में बड़ी मात्रा में तेल, ग्रीस और अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसने पास के फर्नीचर माॅल काे भी अपनी चपेट में ले लिया.
माॅल में रखा फर्नीचर और दाे भरे हुए गैस सिलेंडर तक आग पहुंचने से स्थिति अत्यंत विस्फाेटक हाे गई थी.आग की सूचना मिलते ही पीएमआरडीए के वाघाेली अग्निशमन केंद्र की दाे दमकल गाड़ियां कुछ ही मिनटाें में माैके पर पहुंच गईं. आग की तीव्रता काे देखते हुए पुणे मनपा की पांच दमकल गाड़ियाें काे भी सहायता के लिए बुलाया गया. तेल और ग्रीस के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया था. अग्निशमन जवानाें ने फाेम का उपयाेग कर आग पर काबू पाया.माैके पर माैजूद दाे गैस सिलेंडराें काे जवानाें ने सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित बाहर निकाला. आसपास घनी बस्ती हाेने के कारण कंपनी के कर्मचारियाें और स्थानीय नागरिकाें काे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. यह जानकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पाेटफाेड़े ने दी.