तीन अतिरिक्त आयु्नताें में से एक आईएएस हेतु आरक्षित

    19-Feb-2026
Total Views |
 
 

Manapa 
राज्य सरकार ने पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के तीन अतिरिक्त आयुक्त के पदाें में से एक काे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के राजपत्रित अधिकारी के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है. बाकी दाे पदाें में से एक शहर विकास विभाग से डेपुटेशन पर भरा जाएगा, जबकि दूसरा पद मनपा सेवा के अधिकारियाें में से पदाेन्नति से भरी जाएगी. हालांकि, नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के कारण मनपा में अधिकारियाें के लिए अतिरिक्त आयुक्त का पद का रास्ता मुश्किल हाे गया है.सरकार ने 1 सितंबर, 2014 काे पिंपरीचिंचवड़ मनपा काे ‘ब’ कैटेगरी में शामिल किया था. उसके बाद, नई नीति के साथ सेवा प्रवेश और क्लासिफिकेशन नियम तैयार किए गए.
 
इस नई नीति के अनुसार मनपा में तीन अतिरिक्त आयुक्त के पद बनाए गए. इससे पहले, दाे पदाें पर सरकार डेपुटेशन पर और एक पद मनपा अधिकारियाें में से पदाेन्नति से भरती थी.नए फैसले के मुताबिक तीन अतिरिक्त आयुक्त में से एक आईएएस अधिकारी हाेगा. दूसरे पद पर महाराष्ट्र अर्बन प्रशासनिक सेवा (ग्रुप-ए) में सहआयुक्त रैंक के अधिकारी काे नियुक्त किया जाएगा. तीसरा पद पहले की तरह मनपा सेवा के अधिकारी में से पदाेन्नति से भरा जाएगा.हालांकि, सरकार के फैसले में यह प्रावधान किया गया है कि अगर काेई ्नवालिफाइड अधिकारी नहीं मिलता है ताे उस पद पर भी सरकारी सेवा के किसी अधिकारी काे नियुक्त किया जा सकता है.