महाराष्ट्र सहित राज्यसभा की 37 सीटाें पर 16 मार्च काे मतदान

    19-Feb-2026
Total Views |
 
 

MH 
चुनाव आयाेग ने बुधवार काे महाराष्ट्र सहित राज्यसभा की 37 सीटाें पर 16 मार्च काे मतदान के लिए तारीखाें का ऐलान कर दिया. उसी दिन शाम 5 बजे के बाद काउंटिंग भी शुरू हाे जाएगी.कुल 10 राज्याें की सीटाें हेतु वाेटिंग हाेगी, जिसमें महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, बंगाल तथा बिहार की 5-5 सीटाें हेतु मतदान हाेगा, वहीं दूसरी ओर ओडिशा में 4, असम में 3, हरियाणा में 2, तेलंगाना में 2, छत्तीसगढ़ में 2 तथा हिमाचल की 1 सीट हेतु भी चुनाव हाेंगे.बता दें कि इस साल शरद पवार, रामदास आठवले, मनु सिंघवी, कनिमाेझी सहित कई दिग्गज अप्रैल में रिटायर हाेनवाले हैं. तारीख की घाेषणा के साथ ही तालमेल बिठाने का काम शुरू हाे गया.जाे सीटें खाली हाे रही हैं उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है.
 
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल काे समाप्त हाे रहा है. 16 मार्च काे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वाेटिंग हाेगी और उसी दिन शाम 5 बजे वाेटाें की गिनती की जाएगी.राज्यसभा सांसदाें के लिए चुनाव की प्रक्रिया अन्य चुनावाें से काफी अलग है. राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं. यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं.चुनाव हर दाे साल में हाेते हैं, क्याेंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दाे साल में रिटायर हाेते हैं. राज्यसभा सीटाें की कुल संख्या 245 हैं. इनमें से 233 सीटाें पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव हाेते हैं और 12 सदस्याें काे राष्ट्रपति मनाेनीत करते हैं.राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वाेटाें की जरूरत हाेती है, ये पहले से ही तय हाेता है. वाेटाें की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकाें की संख्या और राज्यसभा सीटाें की संख्या के आधार पर हाेता है.
 
इसमें एक विधायक की वाेट की वैल्यू 100 हाेती है. राज्यसभा चुनाव में, किसी भी उम्मीदवार काे जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मताें की आवश्यकता हाेती है, जिसे जीतने का काेटा कहा जाता है. महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं.खाली हाे रही सीटें 7 हैं. जदयू के जिन दाे नेताओं का कार्यकाल पूरा हाे रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम है. बड़े पद पर हाेने और सीएम के करीबी हाेने के कारण चर्चा है कि इन्हें एक बार फिर से रिपीट किया जा सकता है. चिराग के लिए यही परीक्षा हाेगी.विधानसभा चुनाव के दाैरान भी मीडिया रिपाेर्ट्स के हवाले से दावा किया गया था कि वे अपनी मां के लिए राज्यसभा के एक सीट की डिमांड कर रहे है.