निगड़ी प्राधिकरण अग्निशमन केंद्र के निर्माण कार्य का उपमहापाैर बाबर ने निरीक्षण किया
19-Feb-2026
Total Views |
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के माध्यम से निगड़ी प्राधिकरण में निर्माणाधीन नए अग्निशमन केंद्र (फायर स्टेशन) की इमारत का कार्य प्रगति पर है.पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की उपमहापाैर शर्मिला बाबर ने हाल ही में इस निर्माणाधीन इमारत का दाैरा कर कार्य का निरीक्षण किया. इस दाैरान उन्हाेंने संबंधित अधिकारियाें से कार्य की प्रगकिी जानकारी ली और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्दे श दिए. मनपा के ‘अ’ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत निगड़ी प्राधिकरण स्थित डाॅ.हेड़गेवार भवन के पास इस अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. निरीक्षण के दाैरान उपमहापाैर बाबर के साथ सिविल विभाग की कार्यकारी अभियंता वैशाली ननावरे और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.