पंजाब के तरनतारन में शादी में नाेटाें की बारिश से सड़काें पर नाेट बिखरतरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक एनआरआई की शादी पंजाब में चर्चा का विषय बन गई. शादी समाराेह में 8 कराेड़ से ज्यादा दूल्हा-दुल्हन पर लुटाया गया.शादी के दाैरान नाेटाें की बारिश से सड़काें पर नाेट बिछ गए. डीजेवाला ने कहा डाॅलर सहित करीब 3 लाख रुपये उठाए. वहीं दूल्हा बैगाें में भरकर लाया था नाेट.
शादी के कुछ वीडियाे सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर नाेटाें की बारिश कर रहा है.इस दाैरान रिश्तेदार खड़े हाेकर इस सीन काे देख रहे हैं. जबकि, कुछ लाेग इस सीन काे एन्जाॅय कर डांस कर रहे हैं और वे भी नाेट उड़ा रहे हैं.
दावा किया जा रहा है कि दूल्हा बैग में भरकर नाेट लाया था, जिसने गड्डियां खाेल-खाेलकर नाेट लुटाए. इस दाैरानसने 8 से 9 कराेड़ रुपए उड़ा दिए.हालांकि, शादी में डीजे बजाने पहुंचे युवक ने इन दावाें काे गलत बताया. उसने कहा- नाेटाें में 10-10 के नाेट ज्यादा थे, इसलिए रुपयाें की संख्या ज्यादा लग रही है. हमारी इतनी कमाई नहीं हुई. ाॅलर समेत करीब 3 लाख रुपये हमारे हाथ लगे हैं.
साेशल मीडिया पर यूजर्स शादी की इस घटना काे जश्न का अनाेखा अंदाज और कुछ इसे फिजूलखर्ची बता रहे हैं.शादी समाराेह से बाहर आए वीडियाे में दिख रहा है कि दुल्हन बीच में खड़ी है.उसके पास ही दूल्हा खड़ा है और उसके पास एक बैग है. उसमें से वह नाेटाें की गड्डी निकालता है. उसे खाेलता है और दुल्हन के ऊपर लुटा देता था. पास ही घेरा लगाकर रिश्तेदार और परिजन खड़े दिखे.
डीजे बज रहा है, जिसकी धुन पर कुछ लाेग नाच भी रहे थे. पास खड़े ज्यादातर लाेग नाेटाें की इस बारिश काे अपने माेबाइल फाेन के कैमरे में कैद करने में लगे थे. जमीन पर नाेटाें का ढेर लगा है और कुछ लाेग उन नाेटाें काे बटाेरकर ले जा रहे हैं. 14 फरवरी काे हुई इस शादी का जब वीडियाे साेशल मीडिया पर आया ताे लाेगाें ने इसे मिलाजुला रिएक्शन दिया. कई लाेगाें ने इसे शाही अंदाज बताया, ताे कुछ ने इसे फिजूलखर्ची करार दिया.साेशल मीडिया पर यहां तक चर्चा हाे गई कि शादी में कराेड़ाें रुपये उड़ा दिए गए. जानकारी के मुताबिक, परिजन दूल्हा और दुल्हन का नाम गुप्त रखना चाहते हैं. हालांकि, इतना जरूर बताया कि तरनतारन के गांव मानाेचाल में यह शादी हुई.दुल्हन इसी गांव की रहने वाली है, जबकि शादी के लिए लड़के का परिवार ऑस्ट्रेलिया से आया था. दूल्हे के दाेस्त भी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए थे, जिन्हाेंने दूल्हा और दुल्हन पर डाॅलर उड़ाए.