स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए श्रीनाथ भिमाले के नाम पर लगी मुहर
19-Feb-2026
Total Views |
मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपेक्षा के अनुरूप वरिष्ठ नगरसेवक श्रीनाथ भिमाले काे अवसर दिया है. आगामी साेमवार काे स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हाेने वाला है.इस पद के लिए श्रीनाथ भिमाले का एकमात्र नामांकन पत्र बुधवार काे नगर सचिव याेगिता भाेसले के पास जमा किया गया. इस अवसर पर महापाैर मंजूषा नागपुरे और सभागृह नेता गणेश बिडकर उपस्थित थे. राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर नगरसेवक सुहास टिंगरे का नामांकन पेश किया गया.दाेपहर 1 बजे नामांकन का समयावधि के 2 मिनट देरी से टिंगरे का आवेदन पेश किया गया. इस पर चुनाव के पीठासीन अधिकारी निर्णय लेंगे.