10 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

    19-Feb-2026
Total Views |
 

women 
 
पुणे के विवादित बुधवार पेठ इलाके में खड़क पुलिस और फरासखाना पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान में 10 बांग्लादेशी महिलाओं काे पकड़ा गया है. ये महिलाएं फर्जी आधार कार्ड के आधार पर भारत में रह कर वेश्यावृत्ति कर रही थी. इन महिलाओं काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पिछले सप्ताह पुणे पुलिस ने बुधवार पेठ में अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की. इस दाैरान 2 बांग्लादेशी महिलाओं और 4 नाबालिग लड़कियाें का वेश्यावृत्ति के लिए शाेषण किया जा रहा था. खड़क और फरासखाना पुलिस ने बुधवार पेठ स्थित रेड़ लाइट एरिया में गुरुवार आधी रात काे छापा मारा गया.
 
22 संदिग्ध महिलाओं काे हिरासत में लिया गया. उनके दस्तावेजाें की जांच की गई. इनमें से 11 के बांग्लादेशी हाेने का संदेह है. इनमें से 10 बांग्लादेशी पाई गईं. पता चला है कि, उन्हाेंने फर्जी आधार कार्ड बनवाए हैं और पुणे में अवैध रूप से रह रही हैं.पुलिस काे मिली जानकारी के अनुसार, खड़क और फरासखाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया.खड़क पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत चव्हाण ने बताया कि, इनमें से 10 महिलाओं की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई है. फरासखाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है