आगामी हाेली पर्व और यात्रियाें की अतिरिक्त भीड़ काे देखते हुए मध्य रेल ने बड़ी राहत दी है. रेलवे प्रशासन ने मुंबई और पुणे से देश के विभिन्न हिस्साें के लिए कुल 186 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने की घाेषणा की है. इनमें 94 हाेली स्पेशल और 92 समर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जाे उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ जैसे क्षेत्राें के लिए कनेक्टिविटी काे सुदृढ़ करेंगी.मुंबई से प्रमुख ट्रेनें मुंबई के सीएसएमटी और एलटीटी स्टेशनाें से नागपुर, गाेरखपुर, बनारस, दानापुर, समस्तीपुर और सावंतवाड़ी राेड के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी. प्रमुख रूप से: सीएसएमटीगाेरखपुर (32 सेवाएं) 21 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी. एलटीटी-दानापुर (32 सेवाएं) बिहार जाने वाले यात्रियाें के लिए बड़ी राहत बनेगी. सीएसएमटी-नागपुर (10 सेवाएं) द्विसाप्ताहिक ट्रेन 22 फरवरी से शुरू हाेगी. काेंकण रूट पर सावंतवाड़ी राेड के लिए सीएसएमटी और एलटीटी दाेनाें जगह से साप्ताहिक ट्रेनें चलाई जाएंगी.पुणे से संचालित सेवाएं पुणे के यात्रियाें के लिए रेलवे ने गाेरखपुर, दानापुर, नागपुर, गाजीपुर सिटी और हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए विशेष व्यवस्था की है. पुणे-गाेरखपुर और पुणे-दानापुर के बीच दैनिक ट्रेनें (कुल 64 सेवाएं) संचालित हाेंगी.