बजट की झलकियां

02 Feb 2026 11:27:42

Budget
 
4 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार काे लगातार नाैवीं बार बजट पेश किया.
4 सीतारमण पूर्वाह्न 11 बजे बजट भाषण शुरू करने के लिए निर्धारित समय से करीब 2 मिनट पहले ही लाेकसभा में पहुंच गयीं थीं.
4 प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी बजट भाषण शुरू किये जाने से ठीक पहले लाेकसभा पहुंचे.
4 लाेक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सीतारमण के बजट भाषण शुरू कर देने के 1 मिनट बाद लाेकसभा में पहुंचे.
4 गहरे मैरून रंग की साड़ी पहने सीतारमण बजट भाषण में जब काेई महत्वपूर्ण घाेषणा करतीं, ताे सत्ता पक्ष के सदस्य मेजें थपथपाकर उसका स्वागत करता.
4 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दाैरान दाे बार पानी पिया.
4 विपक्षी सदस्याें ने शांतिपूर्वक बजट भाषण सुना और काेई व्यवधान उत्पन्न नहीं किया.
4 सीतारमण ने बजट भाषण 1 घंटे 25 मिनट में पूरा किया.
4 वित्तमंत्री ने एक फिर दाेहराया हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं ये कराेड़ाें देशवासियाें का संकल्प है.
4 राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने निर्मला सीतारमण का मुंह मीठा कर बजट पर बधाई दी 
Powered By Sangraha 9.0