पहाड़ी पर ले जाकर महिला की हत्या : शव खाई में फेंका

    20-Feb-2026
Total Views |
 
 

murder 
रिक्शा में बैठी एक महिला काे सुनसान रास्ते से मांगडेवाड़ी स्थित पहाड़ी इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर शव खाई में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस प्रकरण में अपराध शाखा की यूनिट-2 की टीम ने रिक्शाचालक सहित छह लाेगाें काे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आराेपियाें के नाम केशव कमलेश चाैधरी (उम्र-20 वर्ष, निवासी-भारतनगर, कात्रज), अब्दुल माेहम्मद शेख (उम्र- 23 वर्ष), साेनू लक्ष्मण पवार (उम्र-19 वर्ष, दाेनाें निवासी-भारतनगर, रासकर पार्क, कात्रज), महादेव अर्जुन व्हाेरडे, साई अमित पुजारी और साेहेल हनीफ खान हैं.मांगडेवाड़ी के पहाड़ी क्षेत्र स्थित क्रशर खदान में 10 फरवरी काे 40 वर्षीय महिला का शव मिला था.
 
इसके बाद भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था.भारती विद्यापीठ पुलिस तथा अपराध शाखा यूनिट-2 की पुलिस निरीक्षक अश्विनी जगताप और उनकी टीम ने दाे दल बनाकर जांच शुरू की.पहाड़ी क्षेत्र हाेने से वहां सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध नहीं थे. चिकित्सकीय रिपाेर्ट के अनुसार महिला की मृत्यु शव मिलने से कम से कम 24 घंटे पहले हुई थी. परिजनाें से बातचीत के बाद स्पष्ट हुआ कि यह आत्महत्या नहीं थी.इनमें केशव चाैधरी की रिक्शा भी शामिल थी. जांच में पाया गया कि उसने अपनी रिक्शा के हुड में जानबूझकर बदलाव किया था, जिससे संदेह और गहरा हुआ.सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया. महिला ने काेंढवा से कात्रज जाने के लिए साझा रिक्शा समझकर हाथ दिया था.
 
उस समय रिक्शा में अब्दुल शेख और साेनू पवार भी माैजूद थे. महिला ने कात्रज स्थित सृष्टि हाेटल तक छाेड़ने काे कहा था. आराेपियाें ने शाॅर्टकट का बहाना कर उसे मांगडेवाड़ी की पहाड़ियाें में ले जाकर उससे विवादकिया और बाद में उसे खदान की खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मृत्यु हाे गई.जांच में महादेव व्हाेरडे, साई पुजारी और साेहेल खान की संलिप्तता भी सामने आई. सभी आराेपियाें काे गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए भारती विद्यापीठ पुलिस थाने के हवाले किया गया है.यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अश्विनी जगताप, सहायक पुलिस निरीक्षक अमाेल रसाल, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संजय जाधव, पुलिस हवालदार विजय पवार, नागनाथ राख, सर्जेराव सरगर इत्यादि की टीम ने की.